गाजियाबाद (शिखर समाचार)। स्केटिंग यात्रा में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले भाई-बहन नंदनी और युग को को डीएम रविंद्र कुमार ने गुरुवार को अपने कार्यालय पर सम्मानित किया। भाई-बहन की इस जोड़ी ने गाजियाबाद से अयोध्या और अयोध्या से गाजियाबाद स्केटिंग करके इंफ्लुएंसर बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया। दोनों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर गाजियाबाद का नाम रोशन किया और उनका उत्साह वर्धन करने के लिए लगातार उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। डीएम रविंद्र कुमार ने गाजियाबाद का नाम रोशन करने पर दोनों बच्चों को अपने कार्यालय में आमंत्रित किया था और स्वयं मेडल पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया अभियान को आगे बढ़ाने में ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे ह।। जिला प्रशासन खेल प्रतिभाओं को हर संभव सहयोग प्रदान कर रहा है ताकि युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और देश का नाम रोशन कर सकें।
नन्हे स्केटर्स की इस उपलब्धि से गाजियाबाद सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और यह यात्रा आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इस मोके पर नन्हे स्केटर्स के पिता मुखिया मोहित गुर्जर गौरक्षक, कोच आकाश प्रताप सिंह एव समाजसेवी गौरव बंसल उपस्थित रहे।
स्केटिंग यात्रा में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले भाई-बहन को डीएम ने किया सम्मानित
Leave a comment
Leave a comment
