गाजियाबाद (शिखर समाचार)। महात्मा गांधी सभागार कलेक्ट्रे में डीएम रविन्द्र कुमार माॅंदड़ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक आहूत हुई। बैठक में उद्यमियों ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित इंद्रप्रस्थ योजना इंडस्ट्रियल पॉकेट बी में अवस्थापना संबंधी विकास कार्यों को कराए जाने का अनुरोध किया। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त क्षेत्र में कार्य कराए जाने हेतु एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है, जो शीघ्र ही आयोजित होने वाली प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में स्वीकृति हेतु प्रस्तुत किया जाएगा। यूपीएसआईडीए के उपमहाप्रबंधक सिविल प्रथम आरएस यादव ने अवगत कराया गया कि अमृत स्टील कंपाउंड एसएस जीटी रोड गाजियाबाद में कलवर्ट, सड़क आदि के निर्माण हेतु निविदाएं स्वीकृत हो चुकी हैं, शीघ्र ही कार्य कराया जाएगा। हर्ष कंपाउंड औद्योगिक क्षेत्र साइट 2, लोनी रोड गाजियाबाद में क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण के संबंध में यूपीसीडा के डीजीएम ने अवगत कराया कि उक्त क्षेत्र में कुछ सड़कों पर निर्माण/मरम्मत का कार्य होना है, जो ग्रेप हटने के बाद करा दिया जाएगा। डीएम ने उक्त कार्य को प्राथमिकता पर कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। 33 /11 केवी विद्युत उपकेंद्र पावी पुस्ते पर नाले के नीचे दबी केबल को अन्यत्र स्थापित किए जाने के संबंध में विद्युत विभाग द्वारा तैयार किए गए एस्टीमेट को एनएचएआई को शीघ्र उपलब्ध कराए जाने हेतु डीएम ने दोनों विभागों को आपस में समन्वय कर निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उद्योग कुंज औद्योगिक क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण एवं जल निकासी की सुचारु व्यवस्था हेतु नालियों के निर्माण के संबंध में औद्योगिक संगठनों द्वारा अनुरोध किया गया। डीजीएम यूपीसीडा द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त क्षेत्र में सड़कों एवं नालियों का निर्माण कराए जाने हेतु निविदाएं स्वीकृत हो चुकी हैं। ग्रेप लागू होने के कारण निर्माण कार्य प्रतिबंधित है। ग्रेप हटते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। डीएम ने यूपीसीड़ा के उप महाप्रबंधक को उक्त कार्य को आगामी उद्योग बंधु बैठक से पूर्व प्रारंभ करने हेतु निर्देशित किया गया।
एसएस जीटी रोड औद्योगिक क्षेत्र में स्थित यूपीसीडा के पार्क के सौंदर्यकरण कराए जाने तथा क्षेत्र में स्थित नाले के ऊपर मैसर्स कार्बन कॉन्टिनेंटल इंडिया लिमिटेड द्वारा डाली गई स्टीम लाइन को हटाए जाने के संबंध में डीएम ने कार्बन कॉन्टिनेंटल इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधि को कड़े निर्देश दिए कि वह यूपीसीडा के भूमि पर अपनी स्टीम लाइन कैसे डाल सकते हैं। इसके संबंध में उनके पास कोई अनापत्ति या सहमति संबंधित विभाग से प्राप्त है अथवा नहीं के संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण गाजियाबाद को उपायुक्त उद्योग के साथ इकाई के सभी अभिलेखों का परीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र बीएस रोड में अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाए जाने के संबंध में डीएम ने सहायक पुलिस आयुक्त यातायात गाजियाबाद को निर्देशित किया कि वह अवैध रूप से सड़कों पर खड़े वाहनों को सीज किए जाने तथा नियमानुसार काफी समय से खड़े वाहनों की नीलामी करें। बैठक में उद्यमियों ने अवगत कराया कि वायु प्रदूषण कार्य उद्योगों में प्रदूषण की निगरानी एवं नियंत्रण के संबंध में निर्गत निर्देशों के अनुपालन हेतु औद्योगिक इकाइयों को बंद किए जाने के संबंध में नोटिस प्रेषित किए जा रहे हैं। अतः औद्योगिक इकाइयों को ओसीएमएस के अंतर्गत आच्छादित व्यवस्थाओं को पूर्ण करने हेतु समय उपलब्ध कराया जाए।
बैठक का संचालन संयुक्त आयुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान ने की। बैठक में सूचना अधिकारी गाजियाबाद योगेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड गाजियाबाद अंकित सिंह, अग्निशमन अधिकारी शेषनाथ यादव, अधीक्षण अभियंता उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड निशांत नवीन, क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण प्रदीप सत्यार्थी, एडिशनल सीएमओ डॉ. अमित, परियोजना अधिकारी ट्रांस दिल्ली सिगनेचर सिटी गाजियाबाद शर्मिला पटेल, वरिष्ठ प्रबंधक उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण निर्माण खंड तृतीय पांच दिल्ली सिगनेचर सिटी एनके जैन, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड 2 गाजियाबाद हिटलर, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों, औद्योगिक संगठन के पदाधिकारी, संजय अग्रवाल अध्यक्ष आईआईए, गाजियाबाद, अरुण शर्मा अध्यक्ष गाजियाबाद इंडस्ट्रीज फेडरेशन, संजीव सचदेवा महासचिव इंडस्ट्रियल एरिया मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन गाजियाबाद, हरिओम चौहान अध्यक्ष इंडस्ट्रियल एरिया एसएससी जीटी रोड एसोसिएशन के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा उद्यमियों ने प्रतिभाग किया।
डीएम रविन्द्र कुमार माॅंदड़ की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक
Leave a comment
Leave a comment
