नूरपुर में बुग्गी को साइड न देने पर विवाद भड़का, मारपीट व फायरिंग में बच्चों सहित आठ घायल

Rashtriya Shikhar
2 Min Read

हापुड़ (शिखर समाचार)
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव नूरपुर में रविवार देर रात रास्ते में खड़ी गाड़ी और ट्रैक्टर हटाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद गंभीर रूप ले गया। ग्रामीणों के अनुसार भैंसा बुग्गी को रास्ता देने की बात पर गांव के दबंगों ने न केवल चालक के साथ मारपीट की, बल्कि तंमचे और बंदूक से फायरिंग भी कर दी। छर्रे लगने से चार बच्चों सहित आठ लोग घायल हो गए।

गांव में शराब के नशे में फायरिंग: तीन भाईयों ने बरपाया कहर, कई लोग घायल

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/news/road-safety-walkathon-organised-in-ghaziabad-136434122.html

घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही तीन भाई पिन्नू, संजय और छोटू अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शराब के नशे में थे और उन्होंने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। छर्रे लगने से आयुष (17), निखिल (16), विजय (16), रवि (40), अनुज (38) समेत कई लोग घायल हो गए। आयुष की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसके चलते उसे मेरठ रेफर किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और पुलिस बल को गांव में तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके। पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Image 2025 11 16 at 9.46.01 PM 1
Share This Article
Leave a comment