आरव शर्मा
मेरठ (शिखर समाचार)। समाधान दिवस के अवसर पर डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह के साथ थाना सदर बाजार पहुंचकर जनसुनवाई कार्यवाही की समीक्षा की। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
डीआईजी ने थाने में की कड़ी निगरानी, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई पर दिया खास निर्देश
निरीक्षण के क्रम में डीआईजी द्वारा थाना परिसर, थाना कार्यालय तथा मिशन शक्ति केंद्र का आंशिक निरीक्षण किया गया। अभिलेखों की जांच करते हुए उन्हें अद्यावधिक रखने, बेहतर जनसुनवाई सुनिश्चित करने तथा प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
डीआईजी ने मिशन शक्ति केंद्र पर प्राप्त शिकायतों के संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने थाना क्षेत्र में लोगों से नियमित संवाद बनाए रखने और संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
