गाजियाबाद (शिखर समाचार)। पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ के आदेश पर पुलिसकर्मियों के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन लगातार किया जाता है। वहीं अब पुलिस लाइन्स में डायग्नोस्टिक सेंटर शुरू कर दिया गया है, जिससे उनके परिवार के स्वास्थ्य का बेहतर ध्यान रखा जा सकें। बुधवार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध केशव कुमार चौधरी ने फीता काटकर डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ किया। शुभारंभ के बाद उन्होंने सेंटर की आधुनिक स्वास्थ्य जाँच सुविधाओं का अवलोकन भी किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस उपयुक्त लाइन्स निमिष पाटिल भी मौजूद रहे। खास बात यह है कि वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से अपोलो डायग्नोस्टिक्स द्वारा संचालित डायग्नोस्टिक सेंटर पुलिस अस्पताल परिसर में बनाया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध केशव कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की देखभाल करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस प्रकार की पहल पुलिस परिवारों के मनोबल को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। शुभारंभ के दौरान पुलिस अधिकारी, वामा सारथी के अधिकारी, अपोलो डायग्नोस्टिक्स के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

IMAGE CREDIT TO POLICE
