अष्टमी पर महामाया देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
On Ashtami, a huge wave of devotion surged at Mahamaya Devi Temple, as लाखों (hundreds of thousands of) devotees gathered to offer prayers. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

मोदीनगर (शिखर समाचार)। सीकरी खुर्द स्थित प्रसिद्ध एवं पौराणिक महामाया देवी मंदिर में बृहस्पतिवार को अष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में आस्था का जनसैलाब देखने को मिला। अनुमान है कि लाखों श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन कर अपनी मन्नतें मांगीं।

अष्टमी पर उमड़ी आस्था की भीड़

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

पिछले दो दिनों से राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु मेले में पहुंच रहे थे, लेकिन अष्टमी के दिन स्थानीय श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। सुबह से ही मेले में भीड़ बढ़नी शुरू हो गई थी और दोपहर तक स्थिति यह हो गई कि पूरा मेला क्षेत्र श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया।

श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली और अन्य वाहनों से परिवार सहित मेले में पहुंचे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार महिलाएं ढोलक और मंजीरे के साथ माता के भजन गाते और जयकारे लगाते हुए मंदिर की ओर बढ़ती रहीं। पूरे दिन मंदिर परिसर और आसपास के रास्तों पर “जय माता दी” के उद्घोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।

यातायात प्रभावित, पुलिस रही मुस्तैद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

भीड़ के चलते सीकरी रोड से लेकर दिल्ली मेरठ मार्ग तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही और दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस प्रशासन यातायात को सुचारु बनाए रखने में जुटा रहा।

मेले में आने वाले मार्गों के किनारे बड़ी संख्या में दुकानें सजी हुई हैं। इन रास्तों से गुजरते श्रद्धालुओं को देखने के लिए आसपास के घरों की महिलाएं अपने दरवाजों और छतों पर खड़ी नजर आईं।

सुरक्षा व्यवस्था और समापन की तैयारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने भी मेले का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, ताकि व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

मेले का अंतिम दिन नवमी को होगा। शाम के समय विधिवत समापन के साथ यह धार्मिक आयोजन संपन्न हो जाएगा।

Share This Article
Leave a comment