साफ पेयजल सप्लाई के लिए टेस्टिंग करेंगे विभाग, नगर आयुक्त ने दिए आदेश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Department will do testing for clean drinking water supply, Municipal Commissioner gave orders IMAGE CREDIT TO NAGAR NIGAM

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर निगम मुख्यालय पर शनिवार को साफ पेयजल सप्लाई के लिए नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में पेयजल की गुणवत्ता की टेस्टिंग की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, जिसके लिए गाजियाबाद नगर निगम जलकल विभाग, जल निगम, वीए टैक वाबैग तथा समस्त जोन के सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा संयुक्त कार्यवाही की रिपोर्ट भी नगर आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी, जिसके लिए एक सप्ताह का समय दिया गया। स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत लगे हुए नलकूप, हैंड पंप, पानी की टंकियां, सीडब्ल्यूआर की जांच करने के निर्देश बैठक में दिए गए। बैठक में महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद तथा समस्त जोन की टीम उपस्थित रही। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम का जलकल विभाग पेयजल की आपूर्ति का कार्य करवा रहा है, जिसमें लगभग 346000 उपभोक्ताओं को पेयजल की आपूर्ति हो रही है। पेयजल पाइपलाइन की नियमित साफ सफाई का कार्य निरंतर जारी है। कार्य को अधिक मजबूती देते हुए अभियान के रूप में गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत लगे हुए नलकूप, हैंड पंप, पानी की टंकियां तथा सी डब्ल्यू आर की टेस्टिंग के लिए टीम का गठन किया गया है, जिसमें गाजियाबाद नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की समस्त सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, जल निगम की टीम, जलकल विभाग के समस्त अधिकारी और वी ए टैक वाबैग के जोनल इंचार्ज वार्ड वार संयुक्त कार्यवाही करते हुए गुणवत्तापूर्ण पेयजल की आपूर्ति को सुनिश्चित करेगी तथा हर घर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। पेयजल में मानक के अनुरूप क्लोरीन की मात्रा को भी चेक करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।

Share This Article
Leave a comment