हापुड़ (शिखर समाचार) जिले में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए एक युवक का खतरनाक स्टंट इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह चलती हुई वैगन-आर कार का स्टेयरिंग छोड़कर खिड़की पर खड़ा दिखाई देता है। सड़क पर जान जोखिम में डालने वाले इस करतब को देखकर पुलिस भी हरकत में आ गई और युवक की पहचान कर ली गई।
ट्रैफिक प्रभारी का स्पष्ट संदेश
ट्रैफिक प्रभारी छविराम ने जानकारी दी कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक की गाड़ी का 36 हजार का चालान कर दिया है। उन्होंने साफ कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों पर अब और कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
खतरनाक स्टंट से बढ़ती दुर्घटनाओं का खतरा
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/tronica-city-police-arrested-3-robbers/
अधिकारियों का कहना है कि सड़कों पर इस तरह के स्टंट न केवल चालक की बल्कि राहगीरों और अन्य वाहनों की भी सुरक्षा से खिलवाड़ करते हैं। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि ऐसे खतरनाक करतब करने या देखने पर तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
