मुंडन संस्कार के लिए जा रही डीसीएम खाई में गिरी, सात महिलाएं गंभीर घायल

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
DCM falls into a gorge while going for Mundan ceremony; seven women seriously injured. IMAGE CREDIT TO POLICE

सहारनपुर (शिखर समाचार)।

मां शाकुंभरी देवी के दर्शन व मुंडन संस्कार के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक डीसीएम गुरुवार को अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गई। हादसे में सात महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसा और कारण

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

दुर्घटना कलसिया-छुटमलपुर रोड पर गांव संसारपुर के पास बिजलीघर के समीप हुई। थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव चकहरेटी निवासी सुमित अपने दो वर्षीय पुत्र अक्षित उर्फ लड्डू का मुंडन संस्कार कराने के लिए परिवार सहित मां शाकुंभरी देवी धाम जा रहा था।

बताया जा रहा है कि वाहन चालक उमेश के पास बैठे मासूम अक्षित ने अचानक स्टेयरिंग घुमा दिया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और डीसीएम सड़क किनारे खाई में पलट गई।

घायल और राहत कार्य

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

हादसे में शालू (25), नीलम (30), प्रीति (50), सोनम (31), गुड़िया (31), वर्षा (29) और काव्या (5) गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

बेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस व प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया तथा परिजनों को सूचना दी। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

Share This Article
Leave a comment