साइबर पुलिस ने दो ठगों को किया गिरफ्तार, ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करते थे ठगी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Cyber Police Arrest Two Fraudsters for Cheating in the Name of Online Share Trading IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले 2 अभियुक्त शिवम और यश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 3 मोबाइल फोन, 2 सिम कार्ड, 6 एटीएम कार्ड, 1 आधार कार्ड छाया प्रति व 1 पेन कार्ड की छाया प्रति के बरामद की। खास बात यह है कि थाना साइबर क्राइम के 1 अभियोग के अतिरिक्त अन्य 4 राज्यों की 6 घटनाओं का खुलासा किया। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि मुरादनगर निवासी सोमेंद्र प्रताप को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर ऑनलाइन टास्क पूरा करने के नाम पर 6,50,187 रुपए की ठगी की गई थी। ठगी के सम्बन्ध में बीती 12 मार्च 2025 को मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू की। ठगी के आरोप में 2 अभियुक्तों को झाँसी से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त शिवम ने बताया कि वह फाइबर के दरवाजे बनाने का काम करता है। उसके साथ पहले स्कूल में पढ़े हुए यश से उसकी मुलाकात हुई थी। यश ने उसे पैसे कमाने का लालच देकर बैंक खाते की डिटेल और उससे लिंक पैन कार्ड व मोबाइल सिम ले ली थी। अभियुक्त यश ने बताया कि वह डिलीवरी बॉय का काम करता था। उसकी मुलाक़ात बब्बू से हुई थी, जिसने उसे ऑनलाइन ठगी के बारे में बताया था और अपने साथ काम करने पर बराबर का हिस्सा देने का वादा किया था।

Share This Article
Leave a comment