बीमा पॉलिसी करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का थाना साइबर क्राइम ने किया खुलासा, 5 अभियुक्त गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Cyber Crime police unravel gang cheating people in the name of insurance policies; 5 accused arrested IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना साइबर क्राइम ने विभिन्न बीमा कंपनियों के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का शनिवार को भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने गिरोह के 5 अभियुक्त सुनील, पवन, राहुल, जितेंद्र और दीपक को गिरफ्तार किया है। यह सभी मिलकर बीमा पॉलिसी के नाम पर कई लोगों को ठग चुके हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 10 मोबाइल फोन, 16 एटीएम कार्ड, 11 सिम और 1 कार के साथ घटना से सम्बन्धित 74 हजार रुपये नगद बरामद किए।

गिरोह की ठगी की योजना और कार्यप्रणाली

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/loni/news/ghaziabad-minor-student-rape-accused-arrested-ajmer-trip-137391861.html

संवाददाता सम्मेलन में डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। यह ग्रुप बीमा पॉलिसी बेचने के नाम पर लोगों को ठगता था। पुलिस ने अभियुक्तों से बरामद किए गए मोबाइल फोन की जांच शुरू कर दी है।

अभियुक्तों का अपराध विवरण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/narayani-sena-held-a-protest-at-jantar-mantar/

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह सभी पहले विभिन्न इंश्योरेंस कंपनियों में काम किया करते थे। कंपनियों से डाटा निकालने के बाद लोगों को बीमा की नई-नई स्कीम दी जाती थी। उनका बीमा एक्सपायर हो जाना या बीमा को अपग्रेड करना जैसी लुभावनी स्कीम देकर वह लोगों के पैसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवाते थे। इसके अलावा लोगों को भरोसा दिलाने के लिए उन्हें फर्जी रसीद भी प्रदान की जाती थी।

पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/maruti-van-caught-fire-due-to-short-circuit/

पुलिस ने गिरोह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बरामद किए गए उपकरणों और दस्तावेजों के आधार पर कई और ठगी के मामलों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment