क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने मुठभेड़ में 4 लुटेरों को गया गिरफ्तार, 2 को लगी गोली

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Crossing Republic police arrested 4 robbers in an encounter, 2 of whom were shot IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने लूट करने वाले 4 लुटेरे इरफान, सादाब, अमन और नाजिम को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में इरफान व सादाब को गोली लगी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कब्जे से 2 तमंचा 315 बोर, 2 खोखा कारतूस 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त 1 इलेक्ट्रिक ऑटो बरामद किया। खास बात यह है कि यह गैंग आभूषण धारी बुजुर्गों को ऑटो में बिठाकर लूट की वारदात को अंजाम देता था। एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि जल प्लांट रोड के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी इसी दौरान ऑटो रिक्शा में सवार आते हुए व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया लेकिन वह ई ऑटो रिक्शा को जल प्लांट अंडरपास की तरफ लेकर भागने लगे। जब पुलिस ने ऑटो रिक्शा को रोका तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो अभियुक्तों को गोली लग गई। पुलिस ने ऑटो रिक्शा से भागे दो अभियुक्तों को भी मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से असलाह भी बरामद किया है।

WhatsApp Image 2025 10 27 at 9.42.22 PM 1
Share This Article
Leave a comment