गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस की गौकशो के साथ मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने मुठभेड़ में 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान 2 अभियुक्त मारुफ व अयान को गोली लगी। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 तमंचे, 2 खोखा कारतूस, 2 जिंदा कारतूस, गौकशी का सामान व घटना में प्रयुक्त 1 होण्डा सिटी कार बरामद किया।
पुलिस ने बनाया चेक पॉइंट, अभियुक्तों ने फायरिंग की
सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि जिस गिरोह ने बीती 3 मार्च 26 को गौकशी की घटना को अंजाम दिया था, वही गिरोह आज दोबारा सक्रिय था। सूचना के बाद तीन चेक पॉइंट बनाए गए। एबीईएस कट एवं चिपियाना अंडरपास पर पुलिस तैनात थी। पुलिस ने होण्डा सिटी गाड़ी को रुकने का इशारा किया, लेकिन अभियुक्तों ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर किया।
गिरफ्तार अभियुक्त और पूछताछ
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/in-the-cough-syrup-case-ghaziabad-police/
पुलिस ने मारुफ और अयान को घायल अवस्था में पकड़ा और उनके 3 साथी – जोहिन, आलम व समीर – को मौके से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से 2 तमंचे, खोखा व जिंदा कारतूस तथा गौकशी का सामान बरामद हुआ। पूछताछ में उन्होंने वेवसिटी और थाना विजयनगर क्षेत्र में हाल ही में की गई घटनाओं को स्वीकार किया। घायलों को उपचार हेतु सीएचसी भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
