पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में हुई अपराध गोष्टी

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Crime-related matters discussed under the chairmanship of the Police Commissioner IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। क्राइम के ग्राफ को कम करने के लिए पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ की अध्यक्षता में बुधवार को अपराध गोष्ठी की गई। अपराध गोष्ठी में मौजूद पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था व महिला सम्बन्धी अपराध पर त्वरित कार्यवाही करने के आदेश दिए गए दिए गए। इसके अलावा लम्बित विवेचनाओं, आईजीआरएस व शिकायती प्रार्थना पत्रों के शीघ्र एवं समयबद्ध निस्तारण करने के आदेश भी दिए गए। बैठक में पुलिस आयुक्त ने थानों पर आने वाले फरियादियों के लिए उचित व्यवस्था करते हुए महिला संबंधित अपराधों में तुरंत कार्यवाही करने के आदेश दिए। गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध केशव कुमार चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था/यातायात आलोक प्रियदर्शी, पुलिस उपायुक्त नगर धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी एवं सभी सर्किल के सहायक पुलिस आयुक्त उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 11 19 at 8.59.22 PM
Share This Article
Leave a comment