अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में हुई क्राइम मीटिंग

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Crime meeting held under the chairmanship of Police Commissioner regarding crime control IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। दिल्ली से सटे महानगर गाजियाबाद में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को नागरिकों को सुरक्षित माहौल प्रदान करने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

अपराध नियंत्रण और अभियान की समीक्षा

ALSO READ:https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/ghaziabad-bank-guard-shoots-dead-manager-in-loni-over-leave-dispute-lclam-rpti-2497998-2026-03-16

पुलिस आयुक्त ने अपराधों की रोकथाम के लिए चल रहे अभियानों की समीक्षा की और अधिकारियों को मजबूती के साथ काम करने के निर्देश दिए। ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई कार्यवाही की जांच की गई और अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए अतिरिक्त निर्देश दिए गए। ऑपरेशन कनविक्शन के तहत अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए साक्ष्य एकत्र करने और कोर्ट में मजबूत पैरवी करने पर भी जोर दिया गया।

शिकायत निस्तारण और महिला सुरक्षा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/gardener-shoots-bank-manager-dead/

यक्ष ऐप फीडिंग के माध्यम से अपराध संबंधित शिकायतों को शीघ्र दर्ज करने और जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। विशेष रूप से महिला अपराधों में तेज और प्रभावी कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया, ताकि महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके और महिला अपराधों में कमी लाई जा सके। महिला संबंधित शिकायतें मिलने पर तत्काल आला अधिकारियों को सूचित करने पर भी जोर दिया गया। पुलिस आयुक्त ने त्योहारों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने और लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के निर्देश दिए। किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था बिगड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।

Share This Article
Leave a comment