राष्ट्रवाद व विकास के साथ अंत्योदय की ओर बढ़ रहा देश : डॉ. दिनेश शर्मा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
The country is moving towards Antyodaya along with nationalism and development, said Dinesh Sharma. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

शामली (शिखर समाचार)। राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि राष्ट्रवाद और विकास की जुगलबंदी के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार अंत्योदय के लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व को दिशा दिखा रहा है।

कांधला में सामाजिक सम्मेलन एवं कश्यप जयंती का आयोजन

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

कांधला में आयोजित सामाजिक सम्मेलन एवं कश्यप जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाएं जनकल्याण पर आधारित हैं और बिना किसी भेदभाव के लागू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तुष्टीकरण की राजनीति नहीं, बल्कि सबके साथ न्याय में विश्वास रखती है।

विकास और वैश्विक चुनौतियों पर सरकार की भूमिका

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

डॉ. शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के कुशल प्रबंधन के चलते वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश की आम जनता पर कोई बड़ा प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा है। साथ ही उन्होंने महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में आरक्षण देने की पहल को ऐतिहासिक कदम बताया।

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और विकास पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/dr-vineet-utpals-book-on-social-media/

प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई है और विकास कार्यों में तेजी आई है। सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और किसानों से जुड़ी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है।

कार्यक्रम में एमएलसी वीरेंद्र सिंह, मनीष चौहान, भाजपा नेता मोहित बेनीवाल, जिला अध्यक्ष रामजीलाल कश्यप सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment