मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत पंचायत स्तर पर कांग्रेस की हुंकार, भाजपा सरकार पर तीखे आरोप

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Congress roars at Panchayat level under MNREGA Bachao Sangharsh, sharp allegations against BJP government IMAGE CREDIT TO CONGRESS

जेवर/ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार) क्षेत्र के ग्राम नीमका में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत पंचायत स्तरीय जन जागरूकता को लेकर बैठक आयोजित की। बैठक में ग्रामीण रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और मनरेगा की मौजूदा स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई, वहीं केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई।

मनरेगा पर कांग्रेस का जोर: ग्रामीण रोजगार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य तेजपाल सिंह अत्री ने की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना कांग्रेस की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिसने देश के करोड़ों ग्रामीण परिवारों को सम्मानजनक रोजगार के साथ आर्थिक सुरक्षा प्रदान की। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार इस योजना के मूल ढांचे को कमजोर करने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है और इसे धीरे-धीरे समाप्त करने की मंशा रखती है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी पंचायत स्तर पर जाकर लोगों को वास्तविक स्थिति से अवगत कराएगी और सरकार की कथित साजिश को उजागर करेगी। जब तक मनरेगा को उसकी पूरी आत्मा और मजबूती के साथ लागू नहीं किया जाता, तब तक कांग्रेस का यह संघर्ष जारी रहेगा।

बैठक में वक्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने, मजदूरी भुगतान में देरी रोकने और कार्य दिवसों की संख्या सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई। इस दौरान तेजपाल सिंह, दुष्यन्त नागर, अजयवीर सिंह, सूबेदार सतपाल सिंह, उमाशंकर प्रधान, सतीश शर्मा, महिपाल सिंह, मुकेश शर्मा, मनोज अत्री, निशा शर्मा, मुहम्मद तकी, धर्मपाल सिंह, नरेश शर्मा, सुनील सिंह, मास्टर हबीब इदरीसी, राजेश पुजारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment