यूपीएससी में आस्था जैन की सफलता पर बधाइयों का सिलसिला जारी

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Congratulations continue pouring in on Aastha Jain’s success in UPSC IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

कांधला/शामली (शिखर समाचार)। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप टेन में स्थान बनाने वाली आस्था जैन को लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों को बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। सामाजिक और राजनीतिक हस्तियां उनके पिता के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर शुभकामनाएं दे रही हैं और आस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रही हैं।

आस्था जैन ने हासिल किया देश में नौवां स्थान

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/loni/news/ghaziabad-minor-student-rape-accused-arrested-ajmer-trip-137391861.html

सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। परिणाम आने के बाद आस्था जैन ने अपनी माता ममता जैन को फोन कर सफलता की जानकारी दी और बताया कि उन्होंने पूरे देश में नौवां स्थान हासिल किया है।

यह खबर मिलते ही परिवार और क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया।

क्षेत्रीय नेता और समाजजन ने दी बधाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-respect-for-womens-power-is-foundation/

मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष वाजिद अली, वरिष्ठ नेता डॉ. विक्रांत जावला के साथ कानपुर के जीएसटी कमिश्नर एस.डी. मलिक, पालिकाध्यक्ष नजमुल इस्लाम, राजन जावला सहित अन्य रालोद नेता आस्था जैन के पिता अजय जैन के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। उन्होंने आस्था की माता ममता जैन और पिता अजय जैन को बधाई दी और आस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डॉ. विक्रांत जावला ने कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि कांधला जैसे छोटे कस्बे की प्रतिभाशाली बेटी ने देशभर में नौवां स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि आस्था जैन की सफलता वर्तमान और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा है और इससे ग्रामीण परिवेश में माता-पिता अपनी बेटियों को शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित होंगे।

काजल चौहान को भी बधाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/class-iv-employees-to-wear-uniforms/

रालोद प्रतिनिधिमंडल इसके बाद गांव चढ़ाव पहुंचा, जहां सिविल सेवा परीक्षा में 403वीं रैंक हासिल करने वाली गांव की बेटी काजल चौहान के आवास पर पहुंचकर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इससे पूर्व भाजपा नेता विवेक प्रेमी भी अपने सहयोगियों के साथ आस्था जैन के निवास स्थान पर पहुंचे और उनके माता-पिता को बधाई देते हुए आस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This Article
Leave a comment