गाजियाबाद नगर निगम का सम्मान बढ़ाने पर पार्षदों दी ने नगर आयुक्त को बधाई

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Councillors congratulate the Municipal Commissioner for enhancing the prestige of Ghaziabad Municipal Corporation. IMAGE CREDIT TO NAGAR NIGAM

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।

ब्लूमबर्ग मेयर चैलेंज 2025 में गाजियाबाद विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। विश्व के 24 शहरों में गाजियाबाद को भी शामिल किया गया है। प्राकृतिक पेंट प्रोजेक्ट को बढ़ावा देने के लिए यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम से 1 मिलियन डॉलर की अवार्ड मनी गाजियाबाद नगर निगम को मिलेगी। प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का भी योगदान लिया जा रहा है। गाजियाबाद भारत का दूसरा शहर है, जिसके द्वारा ब्लूमबर्ग मेयर चैलेंज में अपनी अलग पहचान बनाई गई है।

नगर आयुक्त को पार्षदों ने किया सम्मानित

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/loni/news/ghaziabad-minor-student-rape-accused-arrested-ajmer-trip-137391861.html

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक का पार्षदों द्वारा पुष्प गुच्छ और प्लांट भेंट कर बधाई दी गई। पार्षद राजीव शर्मा, पार्षद शीतल देओल, पार्षद देवनारायण शर्मा, पार्षद वीरेंद्र त्यागी, पार्षद नितिन, पार्षद नीरज गोयल और पार्षद राजकुमार नागर द्वारा नगर आयुक्त तथा निगम अधिकारियों का सम्मान किया गया। साथ ही शहर को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए शुभकामनाएं भी दी गई।

प्राकृतिक पेंट प्रोजेक्ट और गोबर समस्या का समाधान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/narayani-sena-held-a-protest-at-jantar-mantar/

पार्षदों ने गोबर की समस्या के निस्तारण तथा प्राकृतिक पेंट की शुरुआत हेतु बनाई जा रही योजना की सराहना की। गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर पार्षदों ने हर्ष के साथ नगर निगम अधिकारियों और नगर आयुक्त को शुभकामनाएं दी और प्राकृतिक पेंट प्रोजेक्ट को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।

पार्षदों ने प्रोजेक्ट की सफलता पर खुशी जताई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/maruti-van-caught-fire-due-to-short-circuit/

पार्षद राजीव शर्मा ने बताया कि ब्लूमबर्ग मेयर चैलेंज 2025 में विश्व स्तर पर सफलता पाना शहर के लिए हर्ष का विषय है। पार्षद शीतल ने कहा कि प्राकृतिक पेंट प्रोजेक्ट के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का मनोबल बढ़ा है। पार्षद नितिन ने बताया कि प्रोजेक्ट की सफलता से शहर वासियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। पार्षद राजकुमार नागर ने कहा कि 1 मिलियन डॉलर अवार्ड मनी से शहर वासियों को भी लाभ मिलेगा और गोबर समस्या के समाधान में योजनाएं बनाई जाएंगी। अन्य पार्षदों ने भी गाजियाबाद नगर निगम के बेहतर कार्यों पर प्रसन्नता जताई।

Share This Article
Leave a comment