चौधरी चरण सिंह पर टिप्पणी से जाट समाज में आक्रोश, आरोपी पर कार्रवाई की मांग

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Comments on Chaudhary Charan Singh have sparked anger in the Jat community, with demands for action against the accused. IMAGE CREDIT TO REPORTER

शामली (शिखर समाचार)।
किसान नेता एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जाट समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में आर्य जाट महासभा शामली की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

बैठक और नेताओं के विचार

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

रविवार को भैंसवाल रोड स्थित जाट भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता सुनील निर्वाल ने की, जबकि संचालन सचिव दिव्य प्रभाकर ने किया। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जैसे महान किसान नेता के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी किसी भी स्थिति में सहन नहीं की जाएगी। इसे समाज की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य बताते हुए सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई गई।

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

बैठक में विशेष रूप से आरोपी राम अवतार पलसानिया के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई। वक्ताओं का कहना था कि इस प्रकार की घटनाओं पर समय रहते सख्ती नहीं बरती गई तो समाज में असंतोष और बढ़ सकता है।

समाजिक जागरूकता और संगठनात्मक मजबूती

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

बैठक के दौरान सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने, अधिक से अधिक लोगों को महासभा से जोड़ने और वार्षिक अलंकरण समारोह आयोजित करने पर चर्चा हुई। साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे नशाखोरी, भ्रूण हत्या, आपसी विवाद और अनावश्यक मुकदमेबाजी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में बाबूराम पंवार, राजकुमार चेयरमैन, डॉ. देवेंद्र पाल राणा, रामपाल सिंह देशवाल, नरेश मलिक, रामपाल सिंह अहलावत, संजीव प्रधान, सतेन्द्र खैवाल, डॉ. ओमपाल सिंह, ओमपाल सिंह निर्वाल, विपिन गोहरनी, अनिरुद्ध मलिक, कंवरपाल सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment