गाजियाबाद नगर निगम के प्रोजेक्ट्स का कॉलेज स्टूडेंट्स कर रहे भ्रमण

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
College Students Touring Ghaziabad Municipal Corporation Projects IMAGE CREDIT TO NAGAR NIGAM

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर निगम के चल रहे प्रोजेक्ट्स का कॉलेज के विद्यार्थियों ने भ्रमण करना शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की इस नई पहल से स्टूडेंट्स को कॉलेज प्रोजेक्ट्स व अन्य कार्य करने में मदद मिलेगी। इंजीनियरिंग तथा मास्टर ऑफ़ साइंस के छात्र-छात्राओं को प्रोजेक्ट्स से सम्बंधित पूर्ण जानकारी दी जा रही है। शुक्रवार को आईएमएस कॉलेज के एमएससी बायोटेक के 50 छात्र छात्राओं को इंदिरापुरम में चल रहे 40 एमएलडी के टीएसटीपी प्लांट का भ्रमण कराया गया। मौके पर निगम की एक्सपर्ट टीम ने भूगर्भ जल संरक्षण के बारे में जानकारी दी तथा प्रोजेक्ट के हेड इंजीनियर तरुण राज ने विद्यार्थियों को जल की शोधित प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया। आरओ तथा अल्ट्रा फिल्टर के माध्यम से किस प्रकार सीवर के पानी का ट्रीटमेंट किया जाता है और उपयोगी बनाए जाने के प्रक्रिया के बारे में भी बताया।

मुहिम के अंतर्गत गाजियाबाद नगर निगम छात्र-छात्राओं को

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

मुहिम के अंतर्गत गाजियाबाद नगर निगम छात्र-छात्राओं को निगम के कार्यों की संपूर्ण जानकारी दी जा रही है। शहर हित के साथ-साथ पर्यावरण हित के लिए भी नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया जा रहा है। सिविल इंजीनियर व मैकेनिकल इंजीनियर के विद्यार्थियों ने निगम के चल रहे प्रोजेक्ट तथा कार्यों की जानकारी से जागरूक होने के उपरांत शहर में भी असर दिखाई देगा। योजना बनाते हुए शहर के इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों को निगम के प्रोजेक्ट पर भ्रमण कराया जा रहा है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, वायु गुणवत्ता सुधार, भूगर्भ जल संरक्षण व अन्य को ध्यान में रखते हुए चल रहे कार्यों के बारे में शहर वासियों को जागरूक किया जा रहा है, जिसमें छात्रों के माध्यम से जन-जन तक स्वच्छता और शहर की सुंदरता को बेहतर करने के लिए हो कार्यों की जानकारी दी जाएगी। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि स्टूडेंट जितना बेहतर सीखने की क्षमता रखते है, उससे ज्यादा समझाने की क्षमता और कला भी रखते है। इसको ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद के कॉलेज के छात्रों को निगम के चल रहे प्रोजेक्ट के भ्रमण हेतु अवसर दिया गया है। गाजियाबाद नगर निगम के प्रोजेक्ट न केवल विद्यार्थियों के लिए जानकारी का माध्यम बनेंगे बल्कि पर्यावरण हित तथा शहर हित में चल रहे कार्यों को भी जन-जन तक पहुंचने में सहयोग करेंगे। विद्यार्थियों के जागरूक होने पर हर घर जागरूक होगा तथा शहर में स्वच्छता और सुंदरता के साथ-साथ भूगर्भ जल संरक्षण भी आदत में शामिल होगा। निगम की मुहिम आने वाले समय में बेहतर परिणाम लेकर आएगी।

Share This Article
Leave a comment