सिटी जोन को जलभराव से मिलेगी बड़ी राहत: 820 मीटर लंबा नाला बनेगा गेमचेंजर

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
City Zone to Get Major Relief from Waterlogging: 820-Meter-Long Drain to Be a Gamechanger IMAGE CREDIT TO NAGAR NIGAM

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। सिटी जोन को हर साल होने वाले जलभराव से स्थायी निजात दिलाने की दिशा में नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। शहर के महामाया स्टेडियम के पीछे बायोडायवर्सिटी पार्क के पास केला भट्टा से पोस्टमार्टम हाउस तक 820 मीटर लंबे और 5.90 मीटर चौड़े बड़े नाले का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इस नाले की ऊंचाई 4.55 मीटर होगी, जिससे बरसात के पानी की निकासी बिना किसी रुकावट के सुनिश्चित हो सकेगी।

नगर आयुक्त ने नाले का निरीक्षण कर मानसून से पहले निर्माण पूरा करने के दिए निर्देश”

ALSO READ:https://navbharattimes.indiatimes.com/state/uttar-pradesh/ghaziabad/miscreants-kidnapped-and-beat-up-liquor-salesman-in-ghaziabad/articleshow/127442398.cms

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने निर्माणाधीन नाले का अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नाले का निर्माण मानसून से पहले हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि बारिश के मौसम में शहरवासियों को जलभराव की समस्या से जूझना न पड़े।

निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता (निर्माण) नरेंद्र कुमार चौधरी ने जानकारी दी कि नाले का कार्य तेज गति से चल रहा है और अप्रैल माह तक इसे पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह नाला शहर की आबादी से दूर बनाया जा रहा है, जिससे बरसाती पानी की निकासी सरल और निर्बाध रूप से हो सकेगी।

नाले के निर्माण से 9 वार्ड और इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगा जलभराव से राहत

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/national-voters-day-voting-is-the-soul/

इस महत्वाकांक्षी योजना से शहर के 9 से अधिक वार्डों को सीधा लाभ मिलेगा। इनमें वार्ड संख्या 12 डसना गेट, 59 पुराना शहर चंद्रपुरी, 69 लोहिया नगर, 19 पटेल नगर शिब्बनपुरा, 9 बोझा, 92, 93, 95 केला भट्टा और 8 मालीवाड़ा क्षेत्र शामिल हैं। साथ ही मेरठ रोड इंडस्ट्रियल एरिया को भी जलभराव से राहत मिलेगी।

नगर निगम द्वारा करीब 8 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से किए जा रहे इस नाला निर्माण का उद्देश्य केवल बरसाती पानी की निकासी सुनिश्चित करना है। योजना के तहत केला भट्टा से लेकर हिंडन नदी तक बड़े नाले का निर्माण किया जा रहा है, जिससे सिटी जोन के अधिकांश इलाकों में जलभराव की समस्या बीते दिनों की बात बन सके। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न करने और कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। नगर निगम का कहना है कि शहर के अन्य जोनों में भी बरसाती पानी की निकासी को बेहतर बनाने के लिए नाला निर्माण के कार्य लगातार जारी हैं।
नगर निगम द्वारा शहर हित में विकास कार्यों को रफ्तार दी जा रही है, ताकि आने वाले मानसून में गाजियाबादवासियों को जलभराव से राहत मिल सके और शहर की व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Share This Article
Leave a comment