गाजियाबाद (शिखर समाचार)। चिरंजीव विहार सामुदायिक भवन का सौंदर्यीकरण कराने की मांग स्थानीय लोगो ने मेयर सुनीता दयाल के समक्ष रखी थी। सौंदर्यीकरण कराने के लिए मेयर ने अधिकारियों सहित सामुदायिक भवन का निरिक्षण किए था, जिसके बाद प्रस्ताव तैयार कराते हुए बैठक में दिए गया। बैठक में 45 लाख का प्रस्ताव पास कराकर निविदा में लगवाया गया। मेयर ने नारियल फोड़कर कार्य का शिलान्यास किया, जिसमे पार्षद मनोज त्यागी, अध्यक्ष हरिओम पवार, संजय बहेड़ी, सुदेश मिश्रा, राजेश शर्मा, महेंद्र गर्ग, अजय दयाल, अशोक रावत, रंजन चौधरी, बेदी गुप्ता, निर्मल उपाध्यक्ष, हरीश चंद्रा, आलोक त्यागी, सुरेन्द्र वर्मा, एस के भदौरिया एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
