मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों हेतु योजनाओं का किया शुभारंभ, शामली में भी हुआ सीधा प्रसारण

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
The Chief Minister launched schemes for Anganwadi workers, with a live broadcast also taking place in Shamli. IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

शामली (शिखर समाचार)।

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत सोमवार को योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन, लखनऊ से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, मुख्य सेविकाओं व सहायिकाओं के लिए विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ एवं लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद शामली में भी देखा गया।

जनपद स्तर पर कार्यक्रम

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना। इस दौरान एमएलसी वीरेन्द्र सिंह, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ अली, भाजपा जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप और जिलाध्यक्ष वाजिद अली सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नियुक्तियां और वितरण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि जनपद में 136 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए, जबकि 5 सहायिकाओं को आंगनबाड़ी कार्यकत्री पद पर पदोन्नति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त 14 मुख्य सेविकाओं और 43 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए।

संसाधन और लोकार्पण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 54 इन्फैंटोमीटर और 600 स्टैडियोमीटर उपलब्ध कराए गए, साथ ही 28 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का लोकार्पण भी किया गया। जिलाधिकारी ने नवचयनित सहायिकाओं, मुख्य सेविकाओं एवं कार्यकत्रियों को बधाई दी और कहा कि वे सेवा भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा नवजात शिशुओं और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर विशेष ध्यान दें। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment