राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए प्रचार वाहन रवाना

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Campaign vehicle flagged off to promote the National Lok Adalat. IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर अतुल श्रीवास्तव ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह राष्ट्रीय लोक अदालत द्वितीय शनिवार को प्रातः 10 बजे से जनपद मुख्यालय और समस्त तहसील न्यायालयों में आयोजित की जाएगी।

राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आपसी समाधान

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/loni/news/ghaziabad-minor-student-rape-accused-arrested-ajmer-trip-137391861.html

जनपद न्यायाधीश ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सहमति और समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। इसके अंतर्गत निम्नलिखित मामलों को शामिल किया गया है:

  • मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम से जुड़े मामले
  • वैवाहिक वाद और भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम के वाद
  • दीवानी वाद, एनआई एक्ट व ई-चालान के मामले
  • आर्बिट्रेशन वाद, लघु शमनीय वाद, एनआई एक्ट की धारा 138 के मामले
  • विद्युत अधिनियम के वाद और भू-राजस्व से जुड़े मामले

इसके अलावा सेवा संबंधी मामले, पेंशन के प्रकरण, श्रम विवाद, प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैंक ऋण के मामले तथा विद्युत और बीएसएनएल के टेलीफोन बिल से जुड़े मामलों का भी आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।

जनपदवासियों से अपील और संपर्क

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/in-the-cough-syrup-case-ghaziabad-police/

जनपद न्यायाधीश ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने लंबित मामलों के त्वरित और सुलभ निस्तारण के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के ई-मेल dlsa.gbnnoida@gmail.com अथवा मोबाइल नंबर 9716535451 और 7678643985 पर संपर्क किया जा सकता है।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/maruti-van-caught-fire-due-to-short-circuit/

इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी एमएसीटी कोर्ट वत्सल श्रीवास्तव, अपर जिला जज प्रथम सुनील कुमार, अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश पोक्सो विकास नागर, अपर जिला जज षष्टम प्रतिक्षा नागर, अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश पोक्सो द्वितीय विजय कुमार हिमांशु, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी त्यागी, सिविल जज जू0डि0 अंकिता सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment