बिल्डिंग ढहने की त्रासदी : मृतक परिवारों के दर्द में शामिल हुआ कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Building collapse tragedy: Congress delegation joins in the grief of the bereaved families IMAGE CREDIT TO CONGRESS

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार) नंगला हुकुम सिंह में बिल्डिंग गिरने से हुए भीषण हादसे के बाद कांग्रेस का जिला प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पीड़ित परिवारों से मिला और हालात का जायजा लिया। गौतमबुद्ध नगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला स्थानीय नेताओं के साथ सबसे पहले दुर्घटना स्थल पहुंचे, जहां ग्रामीणों से हादसे के कारणों और निर्माण संबंधी लापरवाही को लेकर विस्तृत जानकारी ली।

कचरा प्रबंधन में नई सोच—वैज्ञानिक निस्तारण और घर-घर जागरूकता का शहर मॉडल

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ghaziabad-builder-six-others-booked-for-crores-of-fraud-40046415.html?utm_source=homepage&utm_medium=uttar-pradesh&utm_campaign=hyperlocal

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल जेवर कस्बे में उन घरों तक पहुंचा, जहां हादसे में जान गंवाने वाले शाकिर, कामिल और जीशान के परिवार मातम में डूबे हुए हैं। परिजनों ने बताया कि अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार की जिंदगी उथल-पुथल कर दी है। शाकिर और कामिल के पिता सरफराज ने कहा कि नौजवान बेटों की समय से पहले मौत ने परिवार को तोड़कर रख दिया है। वहीं जीशान के पिता जाहिद ने बताया कि उनके बेटे की शादी अभी कुछ ही दिन पहले हुई थी, ऐसे में यह घटना परिवार के लिए असहनीय है। परिजनों का कहना है कि अभी तक प्रशासन की ओर से उन्हें किसी भी प्रकार की त्वरित आर्थिक सहायता नहीं मिली है।

लापरवाही की कीमत जानें—प्रशासन-प्राधिकरण की मिलीभगत पर भड़का आक्रोश, पीड़ितों को न्याय का भरोसा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/message-of-ek-bharat-shreshtha-bharat/

इस दौरान गमगीन माहौल में दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि यह दुर्घटना प्रशासन और प्राधिकरण की मिलीभगत व लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी किसानों और स्थानीय लोगों का शोषण कर रहे हैं तथा अधिक मुआवजे का लालच देकर खतरनाक और अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर सहायता दिलाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पूरी मजबूती से खड़ी रहेगी।

WhatsApp Image 2025 11 21 at 6.41.33 PM

प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फकीरचंद नागर, जेवर ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार सतपाल सिंह, जिला महासचिव मोहम्मद तकी, जिला सचिव हबीब मास्टर, सेवादल प्रमुख सतीश शर्मा, जिला महासचिव डॉ. रघुराज शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रमुख धर्म सिंह बाल्मीकि, जेवर नगर अध्यक्ष राजू राव, रबूपुरा नगर अध्यक्ष नौशाद सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment