बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बुढ़ाना में खरीदी कृषि भूमि, तहसील पहुंचकर किए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Bollywood actor Nawazuddin Siddiqui bought agricultural land in Budhana, reached the tehsil and signed the documents IMAGE CREDIT TO REPORTER

बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)।
मशहूर बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी गुरुवार को अपने पैतृक कस्बा बुढ़ाना पहुंचे, जहां उन्होंने कृषि भूमि खरीदने की प्रक्रिया पूरी करते हुए तहसील परिसर स्थित उप निबंधक कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। अभिनेता के कस्बे में पहुंचने की जानकारी मिलते ही उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बुढ़ाना से जुड़ाव

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/loni/news/ghaziabad-minor-student-rape-accused-arrested-ajmer-trip-137391861.html

मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी नवाजुद्दीन सिद्दीकी को अपने पैतृक कस्बे और यहां की मिट्टी से विशेष लगाव है। फिल्म जगत में व्यस्त रहने के बावजूद जब भी उन्हें समय मिलता है, वह बुढ़ाना स्थित अपने पैतृक आवास पर आते-जाते रहते हैं। स्थानीय लोगों से उनका आत्मीय जुड़ाव भी बना रहता है।

खेती-किसानी के प्रति उनका झुकाव किसी से छिपा नहीं है। कोरोना काल के दौरान भी नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने बुढ़ाना स्थित खेतों में स्वयं खेती करते दिखाई दिए थे, जिसकी तस्वीरें और वीडियो उस समय काफी चर्चा में रहे थे।

तहसील में भूमि दस्तावेजों की औपचारिकताएं

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/in-the-cough-syrup-case-ghaziabad-police/

गुरुवार को नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने छोटे भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बुढ़ाना पहुंचे। उन्होंने पहले अपने परिजनों और परिचितों से मुलाकात की। इसके बाद कृषि भूमि खरीदने के उद्देश्य से तहसील परिसर पहुंचे।

उप निबंधक कार्यालय में उन्होंने अपने अधिवक्ता प्रशांत शर्मा के साथ पहुंचकर उप निबंधक पंकज जैन के समक्ष भूमि से संबंधित दस्तावेजों की औपचारिकताएं पूरी कीं और आवश्यक अभिलेखों पर हस्ताक्षर किए।

स्थानीय लोगों में उत्साह

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/maruti-van-caught-fire-due-to-short-circuit/

तहसील परिसर में अभिनेता के पहुंचने की सूचना जैसे ही कस्बे में फैली, लोगों का जमावड़ा लग गया। कई लोग उनसे मिलने और बातचीत करने की कोशिश करने लगे। स्थानीय लोगों में अपने क्षेत्र से जुड़े प्रसिद्ध अभिनेता को अपने बीच पाकर खासा उत्साह देखने को मिला। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और संक्षिप्त रूप से उनसे बातचीत की।

फिल्मी दुनिया में बड़ी पहचान बनाने के बावजूद नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी जड़ों से जुड़े रहने के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर अपने पैतृक कस्बे बुढ़ाना आते रहते हैं और यहां की जमीन तथा खेती से जुड़े रहने में विशेष रुचि रखते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभिनेता का अपने गांव और कस्बे से यह जुड़ाव युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।

Share This Article
Leave a comment