बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन अभियान को जबरदस्त गति, 1.5 करोड़ घरों तक पहुंच चुके बीएलओ, 38 लाख से ज्यादा फॉर्म भरकर जमा

राष्ट्रीय शिखर
3 Min Read
BLOs have reached 1.5 crore houses

नई दिल्ली (शिखर समाचार)
बिहार में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान धरातल पर पूरी मजबूती से चल रहा है। 1.5 करोड़ घरों में बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) की पहली दस्तक पूरी हो चुकी है और अब तक 87% यानी 6,86,17,932 नामांकन फॉर्म घर-घर जाकर बांटे जा चुके हैं। 7.89 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं में से यह बड़ी संख्या को दर्शाता है।

चुनाव आयोग के अनुसार जिन घरों में अधिकारी नहीं पहुंच सके

चुनाव आयोग के अनुसार जिन घरों में अधिकारी नहीं पहुंच सके, वहां या तो लोग प्रवास पर हैं, या मतदाता मृत हैं, या फिर घर बंद हैं। चूंकि बीएलओ एक घर में तीन बार तक जाएंगे, ऐसे में यह आंकड़ा आगे और भी बढ़ेगा। फॉर्म अब आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in और ईसीआईनेट ऐप पर भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं, और भरे हुए फॉर्म ईसीआईनेट ऐप के माध्यम से अपलोड भी किए जा सकते हैं।

राजनीतिक दलों के 1.54 लाख से ज्यादा बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी इस अभियान में लगे हैं। अब तक बीजेपी ने 52,689 बीएलए नियुक्त किए हैं, जबकि आरजेडी ने 47,504, जेडीयू ने 34,669, कांग्रेस ने 16,500, और अन्य दलों ने भी बड़ी संख्या में अपने प्रतिनिधि नियुक्त किए हैं। हर बीएलए प्रतिदिन अधिकतम 50 सत्यापित फॉर्म जमा कर सकता है।

अब तक करीब 38 लाख भरे हुए और हस्ताक्षरित फॉर्म BLOs को प्राप्त हो चुके https://rashtriyashikhar.com/pm-modi-meets-trinidadian-singer-rana-mohip/

अब तक करीब 38 लाख भरे हुए और हस्ताक्षरित फॉर्म BLOs को प्राप्त हो चुके हैं। आयोग द्वारा बार-बार दोहराया गया है कि पहले समावेशन ही इस अभियान का मूल मंत्र है। 1 अगस्त, 2025 को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम शामिल करवाने के लिए मतदाता को 25 जुलाई, 2025 तक प्री-प्रिंटेड फॉर्म भरकर देना अनिवार्य है। अपलोडेड फॉर्मों की एक साथ सत्यापन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

मतदाता द्वारा दस्तावेज संलग्न किए जाने या न किए जाने की स्थिति में भी, भरे गए नामांकन फॉर्म के आधार पर पात्रता की जांच निरंतर जारी रहेगी। यह जांच ड्राफ्ट लिस्ट के प्रकाशन के बाद 2 अगस्त से और तेज गति से की जाएगी। उस दिन से राजनीतिक दल या आम नागरिक ड्राफ्ट लिस्ट पर आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर 2025 को प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद भी यदि किसी को कोई आपत्ति हो, तो वह जिलाधिकारी (DM) या मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) के समक्ष अपील दर्ज करा सकता है।

Share This Article
Leave a comment