गाजियाबाद (शिखर समाचार)। ए.बी.ई.एस. कॉलेज में रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद सैफायर के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शिविर में छात्रों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और करीब 150 यूनिट रक्तदान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ और मुख्य अतिथि
शिविर का शुभारंभ नीरज गोयल, शाश्वत गोयल और प्रो. आलोक चौहान ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में डीजी रोटेरियन अमिता मोहिंद्रू उपस्थित रहीं और रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला।
छात्रों और क्लब सदस्यों की सक्रिय भूमिका
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
कार्यक्रम में रिया गोयल, पूर्ति बंसल, अल्का गर्ग और मिली गोयल सहित रोटरी क्लब के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
एनएसएस की प्रेरक भागीदारी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
एनएसएस फैकल्टी देवेंद्र कुमार मिश्रा ने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओं को सामाजिक कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर को सफल बनाने में एनएसएस स्वयंसेवकों कोमल, विहान और अन्य छात्रों का विशेष योगदान रहा।
