किसानों की समस्याओं पर बीकेयू टिकैत ने अधिकारियों से की विशेष बैठक

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
BKU Tikait held a special meeting with officials on the problems of farmers IMAGE CREDIT TO बीकेयू टिकैत

जेवर (शिखर समाचार) भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी शुक्रवार को तहसील सभागार में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक में जुटे। बैठक में किसानों की मांगों और क्षेत्रीय समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा गया। अधिकारियों ने मौके पर कुछ समस्याओं का त्वरित समाधान किया और अन्य मुद्दों को शीघ्र निपटाने का भरोसा दिया।

किसानों की पंचायत हुई स्थगित, अधिकारियों के साथ तहसील में समस्या समाधान बैठक आयोजित

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/news/civil-defence-training-in-ghaziabad-136901861.html

बीकेयू टिकैत के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिम पवन चौरोली ने बताया कि 29 दिसंबर को किसानों और क्षेत्रीय मुद्दों पर एक पंचायत आयोजित की जानी थी। लेकिन अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान हेतु वार्ता करने का सुझाव दिया। इसके बाद शुक्रवार को तहसील सभागार में एसडीएम अभय कुमार सिंह, विद्युत विभाग के अधिकारी, तहसील अधिकारी और अन्य विभागीय प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

उन्होंने विशेष रूप से यह बताया कि जेवर से विद्युत विभाग का कार्यालय नोएडा स्थानांतरित कर दिया गया है, जिससे किसानों और स्थानीय जनता को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आग्रह किया कि विद्युत कार्यालय जेवर में ही रहना चाहिए। इस मुद्दे को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने तीन दिनों तक जेवर कार्यालय में किसानों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। साथ ही बैठक में किसानों की समय पर खाद, बीज और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने जैसी समस्याओं को भी उठाया गया। अधिकारियों ने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा देते हुए कहा कि आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Share This Article
Leave a comment