बिजनौर: बंद मकानों को निशाना बनाने वाले मेरठ के अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Bijnor: An interstate burglary gang from Meerut targeting locked houses has been busted; three accused have been arrested. IMAGE CREDIT TO POLICE

बिजनौर (शिखर समाचार)। थाना शहर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर के एक पॉश इलाके में हुई बड़ी चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने मेरठ निवासी शातिर अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से लाखों रुपये की नगदी और चांदी बरामद की है। यह गिरोह वारदात के दौरान मोबाइल फोन बंद कर देता था, ताकि पुलिस उनकी लोकेशन ट्रेस न कर सके।

13 मार्च की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि 13 मार्च 2026 को नीलकमल टॉकीज के पास स्थित यशोदा कुंज निवासी व्यापारी अमित अग्रवाल के बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने करीब पांच लाख रुपये की नगदी तथा सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्वाट और एसओजी टीमों को जांच में लगाया गया।

सीसीटीवी फुटेज से गिरोह की पहचान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गिरोह की पहचान की। रविवार देर शाम घेराबंदी कर वसीम अकरम उर्फ चपटा, विनय उर्फ रिंकू और अरुण वर्मा (निवासी मेरठ) को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वे एक अन्य बंद मकान में चोरी की योजना बना रहे थे। गिरोह के दो अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

मोबाइल बंद कर करते थे वारदात

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे वारदात से पहले अपने मोबाइल फोन बंद कर देते थे और चोरी के बाद मेरठ पहुंचकर ही उन्हें चालू करते थे। गिरोह मुख्य रूप से ऐसे बंद मकानों को निशाना बनाता था, जहां आसपास कोई मौजूद न हो। पकड़े गए आरोपियों में वसीम और विनय शातिर अपराधी हैं, जिन पर विभिन्न थानों में 21 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Share This Article
Leave a comment