प्रतिबंधित कफ सिरप : मुख्य आरोपी सौरभ त्यागी की करोड़ो की संपत्ति सीज

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Banned Cough Syrup: Chief Accused Saurabh Tyagi’s Assets Worth Crores Seized IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)

प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी और कालाबाजारी करने के मामलों में गाजियाबाद पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनकी संपत्ति भी सीज कर रही है। इसी क्रम में कफ सिरप मामले के आरोपी सौरभ त्यागी की संपत्ति को पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस ने सौरभ त्यागी के साथ-साथ उसकी पत्नी और पिता की लगभग 7 संपत्तियों को सीज किया है। पुलिस द्वारा सीज की गई संपत्ति की अनुमानित लागत लगभग 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस कार्यवाही के लिए पुलिस ने डेढ़ महीने निरंतर मेहनत करके संपत्तियों का चिन्हीकरण किया और उसके बाद कोर्ट में पैरवी कर कोर्ट के आदेश के बाद सीज की कार्रवाई अमल में लाई गई।

सीज की गई संपत्ति और पुलिस कार्रवाई

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

कोर्ट के आदेश के बाद दुकान, फ्लैट और गाड़ियों को सीज किया गया। संवाददाता सम्मेलन में डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि प्रतिबंधित कफ सिरप के मामले में अभी तक 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस कफ सिरप से जुड़े अन्य आरोपियों की भी तलाश में जुटी हुई है।

पकड़े गए अन्य अभियुक्तों की संपत्ति सीज करने के लिए भी कार्यवाही जारी है और जल्द ही उनकी संपत्तियों को भी सीज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने केवल सौरभ त्यागी और उसके परिवार से जुड़ी संपत्ति को सीज किया है। उन्होंने बताया कि इस कार्य को करने वाली टीम को 25,000 रुपए का ईनाम भी दिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment