आत्मा गवर्निंग बोर्ड : सीडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
ATMA Governing Board: Meeting held under the chairmanship of the CDO IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में आत्मा गवर्निंग बोर्ड बैठक का आयोजन विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में किया गया, जिसमें आत्मा योजना एवं उप्र मिलेट्स पुनरोद्धार योजना वर्ष 2024-25 में कराये गए कार्यों की समीक्षा की गई और वित्तीय वर्ष 2025-26 में कराये जाने वाले कार्यों का अनुमोदन किया गया। उप कृषि निदेशक ने गत वर्ष कराये गए कार्यों के विवरण सदन के समक्ष प्रस्तुत किए तथा वर्तमान वर्ष में दिये गए लक्ष्यों का विवरण सुनाया। योजनानुसार कृषि के सहयोगी विभाग उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, गन्ना तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों को लक्ष्यों से अवगत कराया गया, जिसमें प्रदर्शन, राज्यस्तरीय कृषक भ्रमण, महिला खाद्य सुरक्षा समूह गठन, फार्मर आवर्ड, एवं लीफलेट एडवरटाईजमेन्ट के लक्ष्यों का ऑवटन किया गया।

कृषि क्षेत्र में तकनीकी जागरूकता बढ़ाने हेतु समन्वित प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रमों की महत्ता पर जोर

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/news/3000-runners-to-participate-in-ghaziabad-marathon-on-september-28-135986199.html

ललित त्यागी निदेशक एफपीओ ने सुझाव दिया गया कि आत्मा एवं मिलेट्स में आयोजित कराये जाने वाले भ्रमण कार्यकम में उन्हे भी सम्मिलित किया जाए, जिससे कृषक उत्पादक संगठन के माध्यम से भी किसानों को नई तकनीकी के माध्यम से जानकारी प्राप्त हो सकें। मुख्य विकास अधिकारी ने कृषि एवं सहयोगी विभागों को निर्देशित किया गया कि कृषकों का चयन कर आपस में समन्वय स्थापित कर प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम सम्पादित कराए। लीफलेट एडवरटाईजमेन्ट मद को जैम पोर्टल के माध्यम से सोशल मीडिया द्वारा कृषकों के मध्य पहुँचकर उनको नवीनतम तकनीकी जानकारी प्रदान करना सुनिश्चित करें और कृषक गोष्ठी के माध्यम से डीएफएससी एवं बीएफएससी कार्यक्रम को सम्पादित कराए। गतवर्ष में कृषकों के प्रक्षेत्र पर कराए गए फार्म स्कूल एवं प्रदर्शन के लाभार्थियों द्वारा अन्य कृषकों को भी उनको प्राप्त लाभ एवं अनुभव से अवगत कराया जाए। कृषकों एवं क्षेत्रीय कर्मचारियों के मध्य प्राकृतिक एवं जैविक खेती पर भी चर्चा की गयी।

मिलेट्स उत्पादन को बढ़ावा देने की अपील, कृषि और विकास अधिकारियों के साथ 40 कृषकों ने लिया हिस्सा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/mission-shakti-5-police-commissioner-flags/

साथ-साथ मिलेट्स के उत्पाद का बढ़ावा देने विषय पर चर्चा करते हुए कृषकों से अनुरोध किया गया कि वह अपनी खेती में मिलेट्स के उत्पादन को भी बढ़ावा दें। कार्यक्रम में राम जतन मिश्र उप कृषि निदेशक, प्रदीप कुमार पाण्डे जिला परियोजना निदेशक डीआरडीए, निधि सिंह जिला उद्यान अधिकारी, बुद्धराम जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक, डॉ. प्रमोद कुमार, प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र मुरादनगर, डॉ. हरीवंश सिंह उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, धर्मेन्द्र शर्मा जिला विद्यालय निरीक्षक, ओपी यादव बेसिक शिक्षा अधिकारी, राजेन्द्र कुमार संयुक्त आयुक्त उद्योग, सुमित पाण्डे ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, जालन्धर प्रसाद सहायक जिला सहकारी अधिकारी सहकारिता तथा 40 कृषकों ने प्रतिभाग किया।

Share This Article
Leave a comment