अटल बिहारी बाजपेयी जयंती : नगर निगम में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Atal Bihari Vajpayee Jayanti: Program organized in Municipal Corporation IMAGE CREDIT TO NAGAR NIGAM

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर निगम मुख्यालय पर महापौर सुनीता दयाल की अध्यक्षता में भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें अटल बिहारी बाजपेयी जी को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का लोकार्पण किया गया,जिसका सजीव प्रसारण हुआ। पार्षद व निगम अधिकारी संयुक्त रूप से निगम मुख्यालय में उपस्थित हुए तथा सजीव प्रसारण में हिस्सा लिया। महापौर सुनीता दयाल ने प्रधानमंत्री द्वारा किए गए लोकार्पण पर उपस्थित जनों को शुभकामनाएं दी और कहा कि सभी को अटल बिहारी बाजपेयी के सिद्धांतों पर चलने की आवश्यकता है। ऐसा करने से वह उनकी तरह दृढ़ संकल्प वाले बनेंगे और अपने लक्ष्य को पाने में सफलता हासिल करेंगे।
कार्यक्रम में पार्षद विरेन्द्र त्यागी, पार्षद नीरज गोयल, पार्षद अमित त्यागी, पार्षद अजीत निगम, पार्षद हिमांशु शर्मा, पार्षद नितिन कुमार, पार्षद सुभाष चौधरी, पार्षद प्रीति जैन, पार्षद प्रमोद राघव, पार्षद धीरज अग्रवाल, पार्षद प्रवीण कुमार, अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, डॉ. अनुज प्रभारी उद्यान आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment