नोएडा कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सुनी जनता की पीड़ा, अफसरों को मौके पर दिए सख्त निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
At the Noida camp office, District Magistrate Medha Rupam listened to the public's grievances and issued strict instructions to officials on the spot IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)
सेक्टर-27 स्थित कैंप कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने आम जनता की शिकायतें प्रत्यक्ष रूप से सुनीं और विभागीय अफसरों को बिना विलंब कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया। अलग-अलग इलाकों से पहुंचे लोग बिजली व्यवस्था, जलभराव, आवासीय/राजस्व प्रकरण, पुलिस कार्यशैली, नगर सेवाओं, निर्माण एवं विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर पहुंचे थे। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने हर प्रकरण को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान की समयसीमा तय कर दी।

समस्याओं का समाधान, नहीं केवल फाइलें — जिलाधिकारी ने पारदर्शिता और जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-new-circle-rate-in-ghaziabad-to-rise-by-10-40-implementation-expected-next-week-201761317930875.html

जिलाधिकारी ने साफ कहा कि प्रशासन का उद्देश्य समस्याओं को फाइलों में दबाना नहीं, बल्कि समयबद्ध व परिणाम आधारित समाधान देना है। उन्होंने अफसरों को चेताया कि किसी भी स्तर पर ढिलाई या औपचारिकता दिखी तो जिम्मेदारी तय होगी। उन्होंने निर्देशित किया कि हर शिकायत का फॉलोअप अनिवार्य रूप से किया जाए, समाधान की वास्तविक स्थिति शिकायतकर्ता तक पहुंचाई जाए, ताकि पारदर्शिता और जवाबदेही दोनों मजबूत हों।

WhatsApp Image 2025 10 24 at 6.33.15 PM

जनसुनवाई को नियमित संवाद का माध्यम बनाते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि अब हर शुक्रवार कैंप कार्यालय, नोएडा में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इससे नागरिक सीधे प्रशासन के सम्मुख अपनी बात रख सकेंगे और मामलों का निस्तारण लंबित रहने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रशासन का मूल मंत्र संवेदनशीलता, पारदर्शिता और परिणाम केंद्रित कार्यशैली है, जिसे और मजबूत करने के लिए यह प्रणाली लागू की गई है।

Share This Article
Leave a comment