गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर निगम मुख्यालय पर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने निगम अधिकारियों सहित संभव के तहत जनसुनवाई की। जनसुनवाई में 10 शिकायत प्राप्त हुए, जिन पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए गए। जनसुनवाई में अधिकांश शिकायत निर्माण विभाग तथा जलकल विभाग से प्राप्त हुई, जिसमें निर्माण विभाग से तीन, जलकल विभाग से तीन, टैक्स विभाग से एक, स्वास्थ्य विभाग से दो तथा अन्य विभाग से एक शिकायत प्राप्त हुई। संभव में गोविंदपुरम से नाली बनाने, लाल कुआं से नालियों की सफाई, महाराजपुर साहिबाबाद से वाटर सप्लाई, भोपुरा से सड़क बनवाने पटेल नगर से श्वान संबंधित शिकायत प्राप्त हुए, जिन पर संबंधित विभागों ने मौके पर टीम भेज कर कार्यवाही प्रारंभ कराई गई। मौके पर अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज, प्रभारी संपत्ति पल्लवी सिंह व अन्य उपस्थित रहे। नगर आयुक्त ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को रफ्तार से संभव में प्राप्त समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए।
