गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
एंटी करप्शन टीम ने शनिवार को थाना मुरादनगर पर तैनात महिला उपनिरीक्षक प्रिया सिंह और एक सिपाही शाहिद को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन की टीम मुरादनगर थाने पहुंची और रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए दोनों को गिरफ्तार किया। टीम ने पहले कई घंटे तक उनसे पूछताछ की और उसके बाद हिरासत में लेकर उन्हें अपने साथ ले गई। पीड़ित रजनीश त्यागी ने बताया कि उनकी पत्नी चंचल त्यागी ने उनके ऊपर डोमेस्टिक वायलेंस का मुकदमा लिखवाया था, जिसके बाद वह जेल काट कर बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद उसके मुकदमे की विवेचना मुरादनगर थाने में तैनात प्रिया सिंह के पास आई थी। प्रिया सिंह मुकदमे में धारा नहीं बढ़ने और माता-पिता, मामा के लड़के और भतीजे का नाम निकलवाने के नाम पर 2 लाख रुपए की मांग लगातार कर रही थी। पैसे नहीं देने पर उसके खिलाफ कार्यवाही करने की बात कह रही थी। जब उसने प्रिया सिंह से बात की तो 50 हजार रुपए में बात तय हो गई थी।

