गिन्नी देवी मोदी गर्ल्स पीजी कॉलेज में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव की धूम, छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Annual cultural festival celebrated with great enthusiasm at Ginni Devi Modi Girls PG College; students’ शानदार performances captivated everyone. IMAGE CREDIT TO कॉलेज

मोदीनगर (शिखर समाचार)। गिन्नी देवी मोदी गर्ल्स पीजी कॉलेज में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव उत्साह और उल्लास के वातावरण में धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे पूरा परिसर तालियों की गूंज से भर उठा।

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कला विभाग की प्रमुख प्रोफेसर अलका तिवारी, डॉ. अरुणिता चौहान तथा प्राचार्य डॉ. पूनम शर्मा द्वारा सरस्वती मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

महोत्सव के अंतर्गत गायन, नृत्य और एकल प्रस्तुति सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पारंपरिक परिधान पर आधारित आकर्षक प्रस्तुति और रैंप वॉक विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रही। रैंप वॉक प्रतियोगिता में निशा सैफी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि किंजल ने द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

छात्राओं को किया गया सम्मानित

ALSO READ: https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। महोत्सव के दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी मनाया गया, जिसमें प्राचार्य डॉ. पूनम शर्मा ने महिलाओं को पुष्पगुच्छ और उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा समाज में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर डॉ. करुणा शर्मा, शकरिबाला, काजल नेहरा सहित अनेक शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका शिवानी शर्मा और महक बंसल का विशेष योगदान रहा। पूरे आयोजन ने न केवल छात्राओं की प्रतिभा को मंच प्रदान किया, बल्कि सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं को भी सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।

Share This Article
Leave a comment