अंकुर विहार पुलिस ने दो लुटेरों किया गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Ankur Vihar police arrested two robbers IMAGE CREDIT TO POLCE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना अंकुर विहार पुलिस ने मोबाइल लूट करने वाले दो लुटेरों वितुल और शिवम को गिरफ्तार किया है। दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं के बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान पर सख़्ती करते हुए चेकिंग के दौरान इन्हें गिरफ्तार किया। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर राह चलते लोगों से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो जाते थे। अंकुर विहार और आसपास के इलाकों में लगातार मोबाइल लूट की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और इसी दौरान चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार दोनों लुटेरों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक चोरी का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। लुटेरों पर विभिन्न थानों में 11 मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

Share This Article
Leave a comment