वायु प्रदुषण : नगर आयुक्त ने महा अभियान के चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Air Pollution: The Municipal Commissioner inspected the ongoing works of the mega campaign IMAGE CREDIT TO NAGAR NIGAM

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने गाजियाबाद में वायु प्रदूषण को खत्म करने के लिए महा अभियान चलाया हुआ है। महा अभियान के तहत नगर निगम के सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए कार्य कर रहे है। महा अभियान के तहत शहर को धूल मुक्त करने तथा वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कार्य किया जा रहे है, जिसके लिए सभी विभाग संयुक्त रूप से रात दिन शहर हित में सड़कों पर कार्य कर रहे है। गाजियाबाद नगर निगम निर्माण विभाग सड़कों को गड्ढा मुक्त, उद्यान विभाग ने ग्रीन बेल्ट तथा सेंट्रल वर्ज को व्यवस्थित करते हुए पानी का छिड़काव करते हुए धूल मुक्त बनाया जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग तथा जलकल विभाग पानी के छिड़काव के कार्य को लगातार कर रहे है, जिसके फल स्वरुप एनसीआर में लगे हुए ग्रेप 3 को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा हटाया गया है तथा वायु प्रदूषण स्तर को भी ग्राफ के माध्यम से घटता हुआ दिख रहा है। अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक महा अभियान के रूप में पानी छिड़काव का कार्य कर रहा है, जिसमें एंटी स्मोक गन, वॉटर स्प्रिंकलर के माध्यम से पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। इसी के साथ-साथ सख्त रवैया अपनाते हुए भी कूड़ा जलाने वालों पर कार्यवाही भी की गई है। सीएंडडी वेस्ट को सड़कों से हटाया गया है। उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए गाजियाबाद नगर निगम वायु प्रदूषण के विरुद्ध महा अभियान चला रहा है, जिसमें सफलता मिलती दिखाई दे रही है। शहर वासियों का सहयोग भी मिल रहा है। सभी प्रतिष्ठान तथा आवासीय क्षेत्र में पानी का अधिक से अधिक छिड़काव का कार्य हो रहा है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने एयर क्वालिटी इंडेक्स लेवल 400 से घटाकर 329 तक दिखाया है। आगे भी अनिश्चित काल तक गाजियाबाद नगर निगम का अभियान जारी रहेगा। सभी विभागीय अधिकारी सड़कों पर महा अभियान को जारी रखेंगे।इसके अलावा नगर आयुक्त शहर में चला रहे महा अभियान को अधिक बढ़ाने के निर्देश दिए है। साथ ही उद्यान विभाग, स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग व जलकल विभाग को मोटिवेट करते हुए कार्यों की प्रशंसा की गई।

Share This Article
Leave a comment