अग्निकांड के बाद कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
After the fire incident, officials of Capital Power System Limited conducted an inspection IMAGE CREDIT TO डिप्टी डायरेक्टर ऑफ़ फैक्टरीज ऑफिस

नोएडा (शिखर समाचार)। नोएडा सेक्टर-4 स्थित कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड में बीती 12 मार्च 2026 को आग लग गई थी। आग लगने के कारण कंपनी में मौजूद 36 कर्मचारी प्रभावित हुए। इस घटना में एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि 33 कर्मचारियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2 कर्मचारियों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आग लगने के कारण और निरीक्षण

ALSO READ:https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/ghaziabad-bank-guard-shoots-dead-manager-in-loni-over-leave-dispute-lclam-rpti-2497998-2026-03-16

आग लगने के कारण की जांच के लिए संदीप कुमार सिंह, सहायक निदेशक कारखाना नोएडा, श्वेता त्रिवेदी एवं जितेंद्र सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, राकेश सक्सेना, वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन एवं प्रशासन, और रजनीश कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। निरीक्षण में पाया गया कि कंपनी की दो बेसमेंट और तीन मंजिला इमारत की छत पर परमिशन के विरुद्ध टीन शेड डाला गया था। इसके अलावा सेटबैक को पूरी तरह से कवर किया गया था, जिससे आग को समय रहते नहीं बुझाया जा सका। साथ ही कंपनी का स्मोक अलार्म भी कार्य नहीं कर रहा था।

सुरक्षा मानकों की अवहेलना और रिपोर्ट

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/corporation-officials-hold-joint-meeting/

निरीक्षण टीम ने यह भी बताया कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया। इसके आधार पर कंपनी के खिलाफ कारखाना अधिनियम 1984 के तहत कार्रवाई के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है। ड्यूटी पर तैनात प्रबोध कुमार झा ने बताया कि सुबह लगभग 5:30 बजे उन्होंने मालवाहक लिफ्ट क्षेत्र के पास धुआँ और आग की लपटें देखीं। आग की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई, जो लगभग 20-25 मिनट में मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गया।

Share This Article
Leave a comment