काशीराम कॉलोनी में चला प्रशासनिक बुलडोजर, अवैध कब्जों पर कार्रवाई से मचा हड़कंप

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
An administrative bulldozer operation was carried out in Kashiram Colony, creating a stir as action was taken against illegal encroachments IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

हमीरपुर (शिखर समाचार) रानी लक्ष्मीबाई तिराहे स्थित काशीराम कॉलोनी में सोमवार को जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए अवैध कब्जाधारकों पर बड़ी कार्रवाई की। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा के आदेश पर चली इस कार्रवाई में प्रशासनिक टीम ने 34 आवासों को खाली कराया, जिन पर लंबे समय से गैरकानूनी तरीके से लोगों ने कब्जा जमा रखा था। कार्रवाई के दौरान कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। कई परिवार अचानक पहुंचे प्रशासनिक अमले को देखकर हतप्रभ रह गए और अपने मकान बचाने के लिए अधिकारियों से मिन्नतें करते नजर आए।

कासीराम कॉलोनी में प्रशासन ने कसा शिकंजा—असली लाभार्थियों के लिए मकान खाली करने की कार्रवाई

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/news/3400-vehicles-challaned-in-ghaziabad-136326725.html

बताया गया कि करीब बीस वर्ष पहले बसपा शासनकाल में काशीराम शहरी गरीब कल्याण योजना के तहत यह कॉलोनी बसाई गई थी, ताकि गरीब और बेघर लोगों को छत मिल सके। लेकिन समय बीतने के साथ इन मकानों में असली लाभार्थियों के बजाय बाहरी लोगों ने कब्जा कर लिया। कई आवास बंद पड़े थे, तो कुछ को लोगों ने किराए पर उठा रखा था। इस पर प्रशासन ने पहले ही नोटिस जारी कर कब्जाधारकों को मकान खाली करने के निर्देश दिए थे, लेकिन तय समय में कार्रवाई न होने पर सोमवार को प्रशासन ने खुद मोर्चा संभाल लिया।

कासीराम कॉलोनी में प्रशासन ने दिखाई कड़ी कार्रवाई—34 अवैध कब्जे हटाए गए

ALSO READ:

सुबह करीब 11 बजे तहसीलदार और पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासनिक टीम कॉलोनी पहुंची तो माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। कई लोग अपने घरों से सामान निकालने की कोशिश में जुटे रहे, वहीं कुछ अधिकारियों से मोहलत मांगते रहे। बावजूद इसके प्रशासन ने किसी की एक न सुनी और तय निर्देशों के अनुसार सभी 34 अवैध कब्जे हटवा दिए।

WhatsApp Image 2025 11 03 at 8.33.01 PM

अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान सिर्फ शुरुआत है। जिन लोगों ने सरकारी योजनाओं के मकानों पर कब्जा कर रखा है, उन सभी को चिन्हित किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि इन आवासों को जल्द ही वास्तविक पात्र परिवारों को दोबारा आवंटित किया जाएगा, ताकि योजना का उद्देश्य पूरा हो सके और जरूरतमंदों को उनका अधिकार मिल सके।

Share This Article
1 Comment