ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)।
आलोक कुमार अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास एवं अध्यक्ष यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने जनपद मथुरा के अंतर्गत प्रस्तावित राया अर्बन सेंटर एवं हैरिटेज सिटी परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
राया अर्बन सेंटर और हैरिटेज सिटी साइट का किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान राया अर्बन सेंटर में प्रस्तावित 64 हेक्टेयर औद्योगिक भू उपयोग साइट, हैरिटेज सिटी साइट तथा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित वृंदावन बायपास साइट का भी स्थल पर जाकर अवलोकन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी।
भूमि अर्जन और विकास कार्य तेज करने के निर्देश
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-respect-for-womens-power-is-foundation/
इसके बाद वृंदावन स्थित यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय में परियोजना से संबंधित एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें अपर मुख्य सचिव ने परियोजना की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना के लिए आवश्यक भूमि का त्वरित भू अर्जन कर विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जाए, ताकि योजनाओं का शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
बैठक में परियोजनाओं की विस्तृत प्रस्तुति
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/class-iv-employees-to-wear-uniforms/
बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेंद्र कुमार भाटिया ने हैरिटेज सिटी परियोजना, बांके बिहारी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रस्तावित पार्किंग व्यवस्था तथा प्राधिकरण की आवासीय एवं कमर्शियल योजनाओं का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया। इस दौरान अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार, ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह, जीएम प्रोजेक्ट राजेंद्र भाटी सहित परियोजना, नियोजन एवं विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया और परियोजना की प्रगति से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की।
