अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात पहुंचे गाजियाबाद, नगर निगम के कार्यों का किया निरिक्षण

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Additional Chief Secretary Amrit Abhijat arrived in Ghaziabad, inspected the works of the Municipal Corporation IMAGE CREDIT TO NAGAR NIGAM

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। अपर मुख्य सचिव पर्यटन संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग उत्तर प्रदेश सरकार अमृत अभिजात शनिवार कों गाजियाबाद पहुँचे। गाजियाबाद पहुँच कर उन्होंने नगर निगम के चल रहे कार्यों का निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम मुख्यालय में बनी आई ट्रिपल सी बिल्डिंग का भी निरिक्षण किया। मौके पर महापौर सुनीता दयाल, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदंड, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, एडिशनल सीपी आलोक प्रियदर्शी भी उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों ने इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से चल रहे ट्रायल के कार्य को देखा गया। अपर मुख्य सचिव तथा महापौर ने ट्रायल के क्रम में हापुड चुंगी रेड लाइट पर बिना हेलमेट के चल रहे स्कूटी सवार का चालान भी काटा।

नगर आयुक्त ने आईटीएमए प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कैमरा इंटीग्रेटेड के बारे में बताया

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/two-youths-were-murdered-at-a-dhaba-in-khoda-late-at-night-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1038-813788-2026-01-31

नगर आयुक्त ने आईटीएमए प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कैमरा इंटीग्रेटेड के बारे में बताया। अपर मुख्य सचिव, अमृत अभिजात, पर्यटन संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के अंतर्गत 311 एप्लीकेशन, आईजीआरएस, कंट्रोल रूम तथा व्हीकल ट्रैकिंग मॉनिटरिंग सिस्टम का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है।इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से सुविधा ट्रैफिक व्यवस्था में रहेगी तथा शहर वासियों को जाम से भी मुक्ति मिलेगी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी मॉनिटरिंग सरल होगी ट्रायल के रूप में विभागों के चल रहे कार्यों के क्रम में चालान काटने की शुरुआत की गई है। एक ही बिल्डिंग में जन समस्याओं के समाधान के लिए चल रहे कार्य प्रसंसनीय है। नगर आयुक्त तथा निगम अधिकारियों द्वारा निगम के चल रहे प्रोजेक्ट बायोडायवर्सिटी पार्क का भी स्थलीय निरीक्षण कराया गया। बायोडायवर्सिटी पार्क एनसीआर का सबसे भव्य और आकर्षक होने के साथ-साथ सुविधाजनक भी बनाया जाए के निर्देश अपर मुख्य सचिव ने दिए। बायोडायवर्सिटी एक्सपर्ट के माध्यम से उक्त पार्क की प्लानिंग को कराया जाने के निर्देश दिए गए और समय सीमा के अंतर्गत ही कार्य पूर्ण करने के आदेश दिए। इसके अलावा विजयनगर जोन अंतर्गत बने जोनल कार्यालय का भी जायजा लिया गया। निरिक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद, प्रभारी संपत्ति पल्लवी सिंह, प्रकाश प्रभारी आश कुमार भी मौके पर उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment