एनसीएल जागरूकता अभियान : एडिशनल सीपी केशव कुमार चौधरी ने कॉलेज के छात्रों को किया जागरूक

राष्ट्रीय शिखर
2 Min Read
Additional CP Keshav Kumar Chaudhary made the college students aware. Photo by police

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। गाजियाबाद में एनसीएल जागरूकता अभियान को लेकर पुलिस विभाग लगातार जनजागरण चला रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र स्थित एबीएस कॉलेज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध केशव कुमार चौधरी ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को नए कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने सभी को नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई और कहा कि कानून की जानकारी ही नागरिकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाती है।

नए कानूनों की पूरी समझ के साथ न्याय प्रक्रिया को पारदर्शी व नागरिक हित में बनाने की दिशा में बड़ा कदम

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/news/106-year-old-vintage-car-registered-in-ghaziabad-136303239.html

कार्यक्रम के दौरान चौधरी ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देशन में गाजियाबाद में वृहद स्तर पर एनसीएल जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर नागरिकों को भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 की विस्तार से जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इन तीनों कानूनों का उद्देश्य न्याय प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, समयबद्ध और नागरिकों के अनुकूल बनाना है।

प्रतियोगिताओं और नुक्कड़ नाटक के जरिए छात्रों ने सीखी नए कानूनों की बारीकियां

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/sardar-vallabhbhai-patel-jayanti/

एबीएस कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों को जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही निबंध लेखन, पेंटिंग प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपस्थित लोगों को नए कानूनों की बारीकियों को रोचक ढंग से समझाया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सूचना पत्रक (पैम्फलेट) भी वितरित किए गए ताकि वे समाज के अन्य लोगों को भी इस मुहिम से जोड़ सकें। कार्यक्रम में एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल और थाना अध्यक्ष क्रॉसिंग रिपब्लिक सरिता मलिक भी मौजूद रहीं।

WhatsApp Image 2025 10 31 at 8.23.44 PM 2
Share This Article
Leave a comment