अवैध निर्माण पर हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Major action by Hapur-Pilkhuwa Development Authority against illegal constructions IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

हापुड़ (शिखर समाचार) हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और बिना स्वीकृति बनाए जा रहे प्लॉटिंग कार्यों के खिलाफ सोमवार को सख्त कदम उठाया। उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में दो स्थानों पर कार्रवाई की और अवैध विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया।

ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध प्लॉटिंग का भंडाफोड़

ALSO READ:https://www.thehindu.com/news/national/andhra-pradesh/lokesh-meets-union-jal-shakti-minister-in-new-delhi/article70029861.ece

सूत्रों के अनुसार ग्राम द्वारसी सिलखुवा में रोबिन सिंह और दफेदार खान द्वारा करीब 18 हजार वर्ग मीटर भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। वहीं द्वारसी रोड के नजदीक आंचल न्याय द्वारसी इलाके में नीरज चौधरी द्वारा लगभग 7500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अवैध प्लॉटिंग पाई गई। दोनों ही मामलों में प्राधिकरण से कोई मानचित्र स्वीकृति नहीं ली गई थी।

कड़ी कार्रवाई: अवैध प्लॉटिंग को जेसीबी से तोड़कर किया गया खत्म

कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन प्रभारी राज सिंह, अवर अभियंता जितेंद्र नाथ दूबे और संबंधित स्टाफ मौजूद रहा। टीम ने जेसीबी मशीन से अवैध प्लॉटिंग को तोड़कर साफ कराया। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि नियमों के विपरीत होने वाले किसी भी निर्माण या विकास कार्य को बख्शा नहीं जाएगा। प्राधिकरण ने आमजन से भी अपील की है कि वे भूमि की खरीद-फरोख्त या निर्माण कार्य करने से पूर्व मानचित्र स्वीकृति अवश्य प्राप्त करें, अन्यथा जिम्मेदारी स्वयं की होगी। अवैध निर्माण पर लगातार अभियान चलाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment