विजयनगर में पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए एसीपी रितेश कुमार त्रिपाठी ने की बैठक

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
ACP Ritesh Kumar Tripathi held a meeting to strengthen policing in Vijayanagar IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड के आदेश पर गाजियाबाद के सभी अधिकारी पुलिसिंग को मजबूत करने में जुटे हुए है, जिससे क्राइम के ग्राफ को काम करते हुए जनता को भय मुक्त माहौल दिया जा सके। शनिवार को सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर रितेश कुमार त्रिपाठी ने थाना विजयनगर पर 2026 की प्राथमिकताओं को लेकर बीपीओ/ बीएसआई के साथ गोष्ठी की। इस दौरान उन्होंने सभी को आदेशित किया कि वह क्राइम के ग्राफ को कम करने पर काम करें। क्षेत्र के लोगों के साथ मृदुल व्यवहार करें, जिससे वह कोई भी क्राइम होने पर पुलिस को सूचना दे। इसके अलावा लोगों के बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप को अपडेटेड रखें। वहीं महिला संबंधित अपराध की सूचना मिलते ही तुरंत आला अधिकारियों को अवगत कराएं। क्षेत्र के अंदर पुलिस चेकिंग और गस्त को प्राथमिकता पर रखें। इसके अतिरिक्त उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र के पुलिस कर्मियों के साथ भी बैठक की। सभी को निर्देशित किया गया कि वहां पर रखे रजिस्टर को मेंटेन रखें और सभी आने वाले फरियादियों की एंट्री करें। महिला संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जरूरत अनुसार परामर्श भी दे। केंद्र पर आने वाली महिला फरियादियों के साथ मृदुल व्यवहार करते हुए उनकी पूरी समस्या को सुने और उसकी मजबूती के साथ निवारण करें, जिससे महिला फरियादियों को बार-बार थाने के चक्कर लगाकर परेशान नहीं होना पड़े।

Share This Article
Leave a comment