नंदग्राम में मासूम की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Accused in the murder of a child in Nandgram injured in a police encounter, shot in both leg IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद(शिखर समाचार)। नंदग्राम थाना क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी गौरव प्रजापति पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार

ALSO READ:https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/ghaziabad-bank-guard-shoots-dead-manager-in-loni-over-leave-dispute-lclam-rpti-2497998-2026-03-16

पुलिस के अनुसार, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी, जिसमें उसने बच्ची की हत्या करना स्वीकार कर लिया। हत्या से जुड़े साक्ष्य एकत्र करने के लिए पुलिस टीम आरोपी को घटनास्थल पर लेकर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने पहले से छिपाकर रखे गए अवैध हथियार को निकालकर पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मौके से पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं।

WhatsApp Image 2026 03 18 at 7.41.23 PM

सहायक पुलिस आयुक्त जियाउद्दीन अहमद ने बताया

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/corporation-officials-hold-joint-meeting/

सहायक पुलिस आयुक्त जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि हत्या करने के बाद उसने अपने खून से सने हाथ रूमाल से साफ किए और उसे घटनास्थल के पास झाड़ियों में फेंक दिया था।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चार वर्षीय बच्ची खेतों में घायल अवस्था में मिली थी। परिजन उसकी तलाश करते हुए खेतों तक पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप था कि पड़ोस में रहने वाला 24 वर्षीय गौरव प्रजापति बच्ची को ट्रॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था, जिसके बाद वह लापता हो गई। परिजनों के आरोप के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Share This Article
Leave a comment