13 दुर्दांत अपराधियों पर 50, 50 हजार का इनाम घोषित

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A reward of ₹50,000 has been announced for each of the 13 notorious criminals IMAGE CREDIT TO POLICE

—-हत्या, लूट, डकैती और गैंगस्टर मामलों में वांछित बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान

मेरठ (शिखर समाचार)।
मेरठ परिक्षेत्र में फरार और वांछित शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सख्त रुख अपनाते हुए डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने फरवरी 2026 में कुल 13 अभियुक्तों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। ये सभी आरोपी हत्या, लूट, डकैती और गैंगस्टर जैसे गंभीर अपराधों में वांछित हैं।

इनामी अपराधियों का विवरण

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि घोषित इनामी अपराधियों में मेरठ के 6, बुलन्दशहर का 1, बागपत का 1 और हापुड़ के 5 अभियुक्त शामिल हैं। संबंधित जनपद प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश और सर्विलांस कार्रवाई तेज की जाए।

मेरठ के छह अभियुक्त हैं:

  • हैदर
  • मौहम्मद मासाअल्ला ईरानी
  • हबीब उर्फ समीर
  • बागर अली
  • शोएब उर्फ शिब्बू
  • इंतजार

बुलन्दशहर का अभियुक्त:

  • अंकुर उर्फ प्रवीण (डकैती)

बागपत का अभियुक्त:

  • भरत (गैंगस्टर एक्ट)

हापुड़ के पांच अभियुक्त:

  • रोहित
  • जीशान
  • इस्तेकार उर्फ इस्तकार
  • नईम
  • बल्लू

इन अभियुक्तों पर डकैती, दहेज हत्या और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर आरोप हैं।

जनता से पुलिस की अपील

ALSO EEAD:https://rashtriyashikhar.com/ghaziabad-municipal-corporation-will-spray/

डीआईजी ने आमजन से अपील की है कि इन इनामी अपराधियों के संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

मेरठ परिक्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ इस सख्त कार्रवाई से पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि फरार अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और कानून का शिकंजा लगातार कसता रहेगा।

Share This Article
Leave a comment