नगर आयुक्त की अध्यक्षता में हुआ संभव के तहत जनसुनवाई का आयोजन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A public hearing under the SAMBHAV initiative was organized under the chairmanship of the Municipal Commissioner IMAGE CREDIT TO NAGAR NIGAM

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की अध्यक्षता में नगर निगम मुख्यालय पर संभव के तहत जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान निगम अधिकारी भी मौजूद रहे। जनसुनवाई में 11 शिकायतें प्राप्त हुई। जनसुनवाई में निर्माण विभाग से 4, स्वास्थ्य विभाग से 2, उद्यान विभाग से 1, अतिक्रमण संबंधित 3 तथा अन्य विभाग से 1 शिकायत प्राप्त हुई। नगर आयुक्त ने प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए तथा समस्या के समाधान के लिए विभागों ने टीम मौके पर भेजी। पटेल नगर, शास्त्री नगर, दयानंद नगर शिवबनपुरा व मोहन नगर में मौके पर पहुँची टीम ने शिकायतों का समाधान किया। अधिकांश शिकायतें सिटी जोन पटेल नगर से प्राप्त हुई, जिनमें निर्माण विभाग की समस्याओं के समाधान के लिए नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी तथा टीम को तत्काल कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। संभव में प्राप्त अतिक्रमण की समस्याओं के समाधान के लिए नगर आयुक्त ने सिटी जॉन, कवि नगर जोन तथा मोहन नगर जोन के जोनल प्रभारी को भी स्थलीय निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद, प्रभारी प्रकाश आश कुमार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी सुनील राय, पल्लवी सिंह प्रभारी संपत्ति, तथा सभी विभागों के विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment